सांसद दियाकुमारी ने लोकसभा में ली शपथ मोदी, शाह और जनता का आभार

राजसमन्द। सांसद दियाकुमारी ने आज लोकसभा में संविधान के प्रति आस्था, देश की अखंडता अक्षुण रखने और कर्तव्यों के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखने की शपथ ली।

संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र से विजयी रही भाजपा कि दियाकुमारी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन राजसमंद से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ली।

सांसद दियाकुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आपके विश्वास के कारण ही मुझे राजसमंद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला

उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने भाजपा व मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

  • Share this post!