भारत में विकास की प्रचुर सम्भावनाएं भरी है- सांसद दियाकुमारी

संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सुश्री रेनाटा डेसालियन ने की सांसद से शिष्टाचार भेंट

जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और विकास पर चर्चा

सांसद ने दिया आदर्श ग्राम पंचायत पिपलांत्री आने का न्योता

राजसमन्द। सांसद दियाकुमारी ने कहा कि भारत में विकास की प्रचुर सम्भावनाएं भरी है।  संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सुश्री रेनाटा डेसालियन के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए भारत में विकास और सतत विकास से संबंधित विभिन्न कारकों पर गहन चर्चा की। ग्रीन प्रोटोकॉल के साथ स्थायी उद्योग और अनुपालन के बारे में दोनों ने एक दूसरे से विस्तृत जानकारी साझा की।

संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि गुरुवार को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सुश्री रेनाटा डेसालियन ने सांसद दियाकुमारी से शिष्टाचार भेंट के दौरान कहा कि भारत बड़ी आबादी वाला देश है और ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में आवश्यक सामाजिक सेवाओं को विस्तार देना बेहद कठीन कार्य है लेकिन आपने इस चुनोती से बड़ी ही आसानी से सामंजस्य बिठाया है।

चर्चा के दौरान सांसद दियाकुमारी ने जल संरक्षण और रिसाइक्लिंग से संबंधित चुनौतियां व समाधान तथा महिला सशक्तिकरण पर भी लंबी चर्चा करते हुए राजसमन्द की आदर्श ग्राम पंचायत पिपलांत्री आने का न्योता देते हुए कहा कि इन मुद्दों और विषयों के लिए संयुक्त राष्ट्र का सहयोग भी आवश्यक है। ये सभी राजसमंद जिले के साथ-साथ हमारे पूरे देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। दोनों ने भविष्य में सहक्रियाओं और सहयोग के लिए सहमति जताई।

  • Share this post!